बहरैन के एक क्रांतिकारी नेता ने कहा है कि बहरैन की जनता के जनसंहार की भरपाई सऊद अरब को अवश्य करनी पड़ेगी। अली अलफ़ाएज़ ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि बरहैन की निहत्थी जनता के जनसंहार की जिम्मेदारी सऊदी अरब पर आती है। उन्होंने कहा कि बहरैन की जनता आले ख़लीफ़ा और फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद के देशों के षडयंत्रों का शिकार है जिनका उद्देश्य बहरैन में किसी भी प्रकार के परिवर्तन को न होने देना है। बहरैन के इस क्रांतिकारी नेता ने संसार के सभी स्वतंत्र लोगों से अपील की है कि वे बहरैन की अत्याचारग्रस्त जनता का समर्थन करें। .......166
19 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 297730
बरहैन की निहत्थी जनता के जनसंहार की जिम्मेदारी सऊदी अरब पर है.....